Nariyal Or Gulkand ke Laddu

Diwali Special- Nariyal Gulkand ke Laddu Banane Ki Recipe

दिवाली पर मार्केट में कई सारी मिठाइयां मिलती हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो घर पर मिठाई बनाना चाहते हैं।

बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन या रसगुल्ले जैसी मिठाइयां तो हर कोई खाता है लेकिन इस दिवाली अगर आप कुछ हटकर रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, कम समय में बनने वाली यह रेसिपी आपके मुंह का स्वाद ही बदल देगी। वैसे भी घर से बनी मिठाई के स्वाद की बात ही कुछ अलग होती है।

लड्डू तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन क्या कभी आपने नारियल गुलकंद के लड्डू ट्राई किए हैं??

तो इस दिवाली के त्योहार पर अपने परिवारवालों के लिए बनाएं गुलकंद से भरे ये नारियल गुलकंद के लड्डू। गुलकंद किसे पसंद नहीं है, तो मैंने सोचा क्यों ना इसकी मिठाई बना कर देखे और इसीलिए आय हम नारियल गुलकंद के लड्डू बनाएंगे।

पक्का, सब दोबारा बनाने की फरमाइश या यह कैसे बनाते है यह जरूर पूछेंगे। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

नारियल गुलकंद के लड्डू बनाने की सामग्री:-

  • नारियल पाउडर(Desiccated Coconut) – 50 ग्राम (1 कप)
  • कंडेंस्ड मिल्क(Condensed Milk) – 25 ग्राम
  • गुलकंद(Gulkand )- 2 चम्मच
  • घी(Ghee) – 1 चम्मच
  • कोइ भी खाने का रंग( color) – 1 चुटकी
  • चेरी, पिस्ता, बादाम, काजु – 6-7 (सजाने के लिए)

नारियल गुलकंद के लड्डू बनाने की विधि:-

जल्द और बहुत ही स्वादिस्ट कोकोनट/ नारियल गुलकंद लड्डू बनाने के लिए कुछ स्टेप के साथ बनाने की विधि..

  1. सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क को सही बड़े कटोरे में ले ले और उसमे कोइ भी खाने का रंग को डाल दे |
  2. फिर उसे अच्छे से मिला दे |
  3. फिर उसमे नारियल के छीलन को डाल दे और उसे मिलाये|
  4. और हम यहाँ लड्डू बनाने के लिए थोड़ा सा सूखा नारियल छीलन, गुलकंद, और घी ले लेंगे|
  5. फिर हाथ पे थोड़ा सा घी लगाकर थोड़ा सा बोल बना कर थोड़ा सा उस बोल को दबाकर उसे थोड़ा सा चौला कर दे|
  6. फिर उसमे गुलकंद डालकर उसे बंद कर दे |
  7. फिर उसे अच्छे से गोल करते हुए उसका लड्डू बना ले |
  8. फिर उसे चारो तरफ नारियल का बारीक़ छीलन लगा दे |
  9. फिर उसके ऊपर पिस्ता, काजू, बादाम और चेरी को रख सकते है, और हमारी ये गुलकंद के लड्डू बनकर तैयार है |

अगर जो आपको लड्डू को तोड़कर दिखना है तो आप देख सकते है की हमारी गुलकंद वाले लड्डू कितनी अच्छी लग रही है |

जरुरी प्रस्ताव:-

अगर आपको नारियल का बारीक़ छीलन ज्यादा कड़क हो गयी है तो आप थोड़ा सा और Condensed Milk का इस्तेमाल कर ले और अगर ढीला है तो थोड़ा नारियल पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हो |

आप इसी तरह से अपने मनपसंद लड्डू बना सकते है |

आप इसमें अपने पसंद का ड्राई फ्रूट्स का भी उपयोग कर सकते है | और मुझे यकीन है की आपको ये नारियल गुलकंद के लड्डू बहुत ही पसंद आएंगे | ऐसी ही दूसरी रेसिपी के लिए हमारे साथ बने रहे और कहते रहिए कैसी लगी ये रेसिपी | धन्यवाद !!

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *