chocolate-milk-shake

Tasty and Joyful Chocolate Milk Shake Recipe

र्मियों के दिन में लोग ठंडा खाना बहुत पसंद करते हैं। चॉकलेट का नाम सुनते ही बड़े – छोटे और सभी लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। क्योकि सभी को चॉकलेट पसंद होती है।

चॉकलेट मिल्कशेक बच्चो में काफी पसंदीदा शेक है और ये होता भी अत्यंत टेस्टी है।लेकिन अगर इसमें कुछ ट्विस्ट देने के लिए केले और काजू-बादाम मिला दिए जाये तो इसका स्वाद भी बढ़ता है। बाद में और भी ज्यादा हैल्थी हो जाता है।

चॉकलेट मिल्क शेक, इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। आज हम बनाने जा रहे है चॉकलेट मिल्कशेक। यह शेक बनाने के लिए सिर्फ तीन ही सामग्री की आवश्यकता है – दूध, चॉकलेट सिरप और आइसक्रीम। तो जल्दी आइये आज हम बच्चो का फ़ेवरिट चोकोलेट शेक बनाते है।



उसे बनाने के कुछ पूर्व तैयारियों का समय: 7 मिनट

कितने लोगो के लिए ये रेसिपी है: 1

चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की जरूरी सामग्री:

  • 1½ -2 टेबलस्पून: चॉकलेट सिरप
  • 1 कप: ठंडा दूध
  • 3/4 कप: वेनिला या चॉकलेट आइसक्रीम
  • सजाने के लिए (वैकल्पिक): व्हीप्ड क्रीम 

चॉकलेट मिल्क शेक बनाने की विधि: (Chocolate MilkShake Recipe In Hindi)

  • पहले एक मिक्सर (मिक्सी) की बड़ी जार में ठंडा दूध डालें। बाद में उसमे वनीला आइसक्रीम या Chocolate icecream डालें। अगर आपको अधिक चोकलेट का स्वाद पसंद है, तो चॉकलेट आइसक्रीम ही डालें। क्योकि चॉकलेट आइसक्रीम का स्वाद वेनिला से बहेतर आयेगा।
  • चॉकलेट सिरप डालें। (ये सजाने के लिए बहोत ही उपयोगी हो सकता है।)
  • फिर उसे मिक्सर (मिक्सी) में अच्छी तरह से पीस (मिक्स करे) ले ताकि आइसक्रीम की कोई गांठे न रहें। इसे एक गिलास में बहार निकाले और व्हीप्ड क्रीम और चॉकलेट सिरप से सजाये।

चॉकलेट मिल्कशेक बनाने के सुझाव और विविधता:

  • जो आप को अधिक चोकोलेट का स्वाद पसंद है तो आप चॉकलेट मिल्कशेक बनाते समय चॉकलेट सिरप की मात्रा 2-2.5 टेबलस्पून कर सकते है।
  • आप घर का बना चॉकलेट सिरप या रेडीमेड चॉकलेट सिरप का उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर चॉकलेट सिरप मौजूद नहीं है तो आप इसे कोको पाउडर का उपयोग भी कर सकते है और घर पर भी बना सकते हैं।
    • स्वाद: मीठा और चॉकलेट का स्वाद
    • परोसने का तरीका: इसे शाम के समय नाश्ते में या कभी भी परोस सकते है।

चॉकलेट सिरप घर पर बनाने की रेसिपी (How to make choclate syrup?)

  • चॉकलेट सिरप का उपयोग बार बार आइसक्रीम के उपर टॉपिंग करने के लिए होता है। इसलिए हम केक को सजाने के लिए और चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए चॉकलेट सिरप का उपयोग किया जाता हैं।
  • यह घर पर सिर्फ 5 सामग्री के साथ आप 5 मिनट में बना जा सकता हैं। इस चॉकलेट सिरप की रेसिपी में कोको पाउडर (मीठा नहीं) (Hershey या कोई भी ब्रांड का) को चीनी, नमक और पानी के अच्छे से साथ मिलाकर पकाये।
  • और बाद में उसमें वेनिला एसेंस मिलाने का तरीका स्टेप-बाय-स्टेप हमे इस लेख में समजाया गया हैं।

सामग्री:

  • 3 टेबलस्पून: कोको पाउडर (मीठा नहीं)
  • 4 टेबलस्पून: चीनी
  • 3 टेबलस्पून: पानी
  • 1 बूंद वेनिला: एसेंस
  • नमक

चॉकलेट सिरप की विधि: (chocolate syrup recipe)

  • एक सामान्य कद के सॉस पैन में कोको पाउडर (मीठा नहीं) और चीनी डालें।
  • चम्मच से ठीक से मिलाएं
  • पानी और नमक डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • मिश्रण को चम्मच से लगातार हिलाते हुए गाढा होने तक (लगभग 3-4 मिनट के लिए) मध्यम आंच पर पकाएं।
    उसे ज्यादा मत पकाएं क्योंकि सिरप जैसे जैसे ठंडा होता जाएगा वैसे वैसे गाढा होता है।
  • गैस बंध कर दें और पैन को गैस के उपर से उतार लें। बाद में उसमें वेनिला एसेंस डालें और अच्छे से मिलाएं। उसे थोड़ा ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद उसे एक कांच के हवाबंध डिब्बे में भरे और तुरंत उपयोग करे या फ्रिज में रखें और उसे आप एक महीने के भीतर उपयोग करें।

सुझाव और विविधताएं:

  • अधिक मात्रा में चॉकलेट सिरप बनाने के लिए – कप कोको पाउडर (मीठा नहीं), 1 कप पानी, 1¼ कप चीनी, 1/4 छोटा चम्मच नमक और 1/2 छोटा चम्मच वनीला एसेंस का उपयोग करें.
  • वेनिला एसेंस को छोड़कर सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और मध्यम आंच पर उबाल लें। जब ये उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें और चमचे से लगातार चलाते हुए 4-5 मिनिट या गाड़ा होने तक पका लें. इसे गैस से उतारकर वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • चॉकलेट सिरप ठंडा होने पर गाढ़ा हो जाएगा। इसलिए ध्यान रहे कि यह स्टेप-5 में बताए अनुसार ज्यादा गाढ़ा न हो जाए।
  • इस रेसिपी में हमने हर्शे के कोको पाउडर (मीठा नहीं) का इस्तेमाल किया है। लेकिन, आप किसी भी ब्रांड के कोको पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं
    • स्वाद: हल्का मीठा
    • परोसने के तरीके: आइसक्रीम और केक को सजाने के लिए चॉकलेट सिरप का इस्तेमाल करें, चॉकलेट मिल्कशेक या चॉकलेट स्मूदी बनाएं।

गर्मी और धूप के चलते इन दिनों मै कोल्ड ड्रिंक्स, जूस ओर शेक की खूब मांग रखते है। जूस, शेक और स्मूदी दोनों ही हेल्दी होते हैं केवल इनके बनाने का तरीका अलग होता है।

टेस्टी और मजेदार चॉकलेट मिल्क शेक बनाने विधि वीडियो

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *